अमेठी पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर तस्कर मोहम्मद वकील की 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि मोहम्मद वकील लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। अवैध कमाई के जरिए उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की, जिसे अब कानून के तहत जब्त किया गया है।मोहम्मद वकील के खिलाफ अमेठी जिले के जामो, इन्हौना, शिवरतनगंज समेत कई थानों में एनडीपीएस एक्ट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत अनेक मुकदमे दर्ज हैं। वह सक्रिय गैंग लीडर के रूप में अपराध संचालन करता रहा है।इन्हौना व मोहनगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने हैदरगढ़ में स्थित उसके तीन प्लॉट जब्त किए हैं। सभी जब्त संपत्तियों पर विधिवत जब्तीकरण बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में लगातार जारी रहेगा।
