लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन को यूथ कांग्रेस ने सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए कैंट के सदर इलाके में सोमवार को ज़रूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें राहत मिली।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवम् त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस अंकित तिवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला के साथ ही युवा कांग्रेस के दीपक पांडेय, नीरज सिंह, चाँद, जिब्रैल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का संकल्प है। यूथ कांग्रेस सेवा, संघर्ष और संवेदना के मूल मंत्र पर चलते हुए हर परिस्थिति में ज़रूरतमंदों के साथ खड़ी है।
कंबल पाकर ज़रूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि कांग्रेस की राजनीति केवल सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा और सरोकारों की राजनीति है। यूथ कांग्रेस ने भविष्य में भी इस तरह के जनसेवी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
