आज इंडोरामा कंपनी द्वारा विक्रेता संगोष्ठी का आयोजन इंडोरामा कंपनी परिसर, जगदीशपुर (अमेठी) में श्री अतुल कुमार सिंह के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए इंडोरामा कंपनी के श्री अतुल कुमार सिंह ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया और बैठक का संचालन करते हुए कंपनी की कार्यप्रणाली व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कंपनी के श्री सुशील चंद्र तिवारी (ZM) ने विक्रेता बंधुओं को कंपनी के प्रमुख उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी।वहीं श्री डॉ. अखिलेश उपाध्याय (RM) ने ऊर्जा पारस सिलिका सहित कंपनी के गुणवत्ता उत्पादों, प्रीमियम एवं स्टैंडर्ड पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। श्री अरविंद तिवारी (MDM) ने पारस डायमंड, पिंडेन, डीनोपार शक्ति नं-10, MPR खरपतवार नाशक दवाओं की विशेषताओं और उपयोग पर प्रकाश डाला।मीटिंग के समापन से पूर्व उपस्थित विक्रेता बंधुओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के श्री जय प्रकाश तिवारी एवं श्री प्रदीप कुमार दुबे की भी विशेष उपस्थिति रही। विक्रेता संगोष्ठी में लगभग 65 विक्रेता बंधुओं ने सहभागिता की।
