रायबरेली-
भुएमऊ गेस्ट हाउस, रायबरेली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी से जिला कांग्रेस प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी ने मुलाकात कर सरेनी विधानसभा सहित जनपद की विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखा। मुलाकात के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार तथा किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए संगठनात्मक ढांचे, बूथ सशक्तिकरण तथा जनसंपर्क अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी राहुल गांधी के समक्ष प्रस्तुत किए।
राहुल गांधी ने जनपद की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि रायबरेली उनका संसदीय क्षेत्र है और यहां की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने प्रस्तुत सुझावों पर अप्रैल से अगस्त माह के बीच चरणबद्ध एवं ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में जनपद की समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
