लालगंज/ रायबरेली – आरेडिका रायबरेली में आज रेल कोच फैक्ट्री मेंस यूनियन, एम्स रायबरेली और आरेडिका अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का प्रारम्भ आरेडिका महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा एवं ऑल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सचिव एलएन पाठक ने किया। शिविर में रेल कर्मचारियों ने रक्तदान कर लोगों के अमूल्य जीवन को बचाने की दिशा में महान कार्य किया। देश में विभिन्न प्रकार की प्राण घातक बीमारियों की संख्या में लगातार वृद्वि हो रही है जिसमें रोगी को अलग से रक्त की आवश्यकता पड़ती है इसलिए रक्तदान शिविर का महत्व और भी बढ़ जाता है। रक्तदान शिविर के संबंध में आरेडिका महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बताया कि, ‘‘रक्तदान का अर्थ है किसी अज्ञात व्यक्ति को जीवनदान‘‘ इसके महत्व का पता आपातकाल के समय में चलता है कि यह कितना उपयोगी है। आगे उन्होने बताया कि 18 साल से ऊपर का कोई स्वस्थ्य व्यक्ति साल में दो बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है अपितु रक्तदान करने से मन में प्रसन्नता का भाव आता है कि आज हमने अच्छा काम किया है। रक्तदान के संबंध में बहुमूल्य जानकारी देकर लोगोें को रक्तदान के लिए प्ररित किया ।इस अवसर पर आरेडिका के रेल कर्मचारियों ,कर्मचारी यूनियनों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित कुल 39 लोगों ने रक्तदान किया जिनमें भीम सिंह, देवनाथ निर्मल, ओमप्रकाश मौर्या, अभिषेक मिश्रा, विजय कुमार, नीरज दहिया आदि प्रमुख हैं। आरेडिका में समय-समय पर जन-कल्याण के कार्य होते रहते है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर आरेडिका चिकित्सालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, एवं रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।
