मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज कस्बे में शुक्रवार को स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड़ फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ किया गया। जिम का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के बीच किसान नेता धर्मेंद्र सिंह एवं समाजसेवी देशपाल सिंह द्वारा किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी देशपाल सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बेहद आवश्यक है। स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि इस जिम की सुविधा से युवा वर्ग के साथ-साथ बढ़ती उम्र के लोग भी नियमित व्यायाम कर अपनी सेहत को बेहतर बना सकेंगे।
उन्होंने कहा हर व्यक्ति को अपने शरीर के लिए रोजाना थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए, जिससे वह निरोगी और ऊर्जावान रह सके।किसान नेता धर्मेंद्र सिंह ने गुड़ फिटनेस जिम की स्थापना को क्षेत्र के लिए सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होंगे।जिम संचालक ने बताया कि गुड़ फिटनेस जिम में आधुनिक एक्सरसाइज मशीनों के साथ अनुभवी व प्रशिक्षित ट्रेनरों की व्यवस्था की गई है, जो युवाओं को फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और स्वास्थ्य से जुड़े सही दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग समय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।शुभारंभ समारोह में डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम मोहनलालगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि, अधिवक्ता ऋषि द्विवेदी, पत्रकार मुकेश द्विवेदी, राकेश सिंह, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, मन्नू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।स्थानीय नागरिकों ने गुड फिटनेस जिम की शुरुआत को मोहनलालगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया।
