अमेठी।आज भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले गरीब व पीड़ित किसानों ने न्याय की मांग को लेकर विशाल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा राष्ट्रीय महामंत्री सतेन्द्र दुबे के मार्गदर्शन एवं तहसील अध्यक्ष नन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित की गई।पदयात्रा की शुरुआत अहोरवा मैया का आशीर्वाद लेकर अहोरवा भवानी चौराहे से की गई, जो गम्भीरशाह का पुरवा, सोना का ताल, महेशपुर, शहादतगंज होते हुए इन्हौना चौराहा पहुंची और अंत में मां अहोरवा भवानी रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। यहां किसानों ने जिला अधिकारी को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अमीषा यादव को सौंपा।इस दौरान हजारों किसानों की मौजूदगी ने प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रमुख रूप से राघवेन्द्र कुमार मिश्र (युवा जिला अध्यक्ष), सुमित तिवारी, पवन पासी, राम सेवक, हरखू, मैकू, हरिकेश तिवारी, इंतजार अहमद, जुनैद अहमद, मोहित पासी, रोहित सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।किसानों ने अपनी मांगों में किसान आयोग के गठन, कर्ज माफी, रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, आवारा पशुओं से निजात, सड़कों का निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार समाप्त करने, सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, बिजली निजीकरण रोकने, कोल्ड स्टोरेज व डिग्री कॉलेज निर्माण, तथा गैस सिलेंडर की समस्या के समाधान जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल कीं।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
