अमेठी (इन्हौना)। इन्हौना चौराहे के पास बसों के आवागमन में दिक्कत होने के कारण नाले के ऊपर बना हिस्सा थोड़ा ऊंचा था, जिसे सही करने के लिए उसे खोदकर ऊपर लगा पत्थर हटा दिया गया है। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से वहां काम शुरू नहीं किया गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नाले का पत्थर हटने के कारण फिलहाल नाला खुला पड़ा है और सड़क का हिस्सा संकरा हो गया है। वहीं बस स्टेशन की कई बसें सड़क पर ही खड़ी हो जाती हैं, जिससे पूरे चौराहे पर अक्सर जाम लग जाता है और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है।इस संबंध में बबलू, सौरभ, रोहित, के.के. गुप्ता और नरेश ने बताया कि बसों को निकालने में दिक्कत होने के कारण नाले को ठीक करने के लिए खोदा गया था, लेकिन दो-तीन दिनों से काम बंद होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।इस मामले में जब संबंधित अधिकारी आशुतोष CRO से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिस्त्री के यहां कुछ दिक्कत आ गई थी, जिसके कारण काम रुक गया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही काम दोबारा शुरू कराकर नाले को सही करा दिया जाएगा।
