निगोहां लखनऊ। निगोहां थानाक्षेत्र में गुरुवार को महापर्व नवरात्र व ईद त्योहार से पहले निगोहां पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष निगोहां सहित भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने भाग लिया। यह मार्च निगोहां कस्बे में नगराम मोड, भगवानपुर, बाजार सहित क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश देने के लिए किया गया, साथ ही कस्बे में हाईवे पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए चेतावनी भी दी गई। नवरात्र व ईद के मौके पर पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। वहीं फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने आमजन को बताया कि वे किसी भी अफवाह से दूर रहें और केवल सत्यापित जानकारी पर विश्वास करें।
क्षेत्र में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
