लखनऊ। निगोहां थानां क्षेत्र के एक गांव में खेत मे जानवर चरने की बात कहकर किशोरी को खेत मे बुलाया जिसके बाद तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। और उसके कपडे उतारकर वीडियो भी बना लिए। किसी तरह किशोरी वहाँ से भाग निकली जिसके बाद युवकों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिवारीजनों को जानकारी हुई तो किशोरी ने पूरे मामले की शिकायत निगोहां पुलिस से की पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित कई धाराओ में तीनो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।घटना निगोहां थानां क्षेत्र के एक गांव की है पीड़ित किशोरी द्वारा निगोहां थाने दी गई तहरीर के अनुसार बताया कि बीते 12 मार्च को उसके घर पर कोई नही था। वह पड़ोस की एक परचून की दुकान पर सामान लेने गयी थी वहां पर
मौजूद गांव के नितिन लोधी ने उससे कहा कि तुम्हारे खेत में जानवर चर रहे है, जल्दी जाओ। यह सुनकर किशोरी खेत पहुंची तो वहां पहले से ही नितिन अपने साथी दयानन्द व शिवम के साथ मौजूद था जिसके बाद तीनों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े तक उतार दिए दयानन्द द्वारा विडियो बनाया गया व पश्चात उपरोक्त ने धमकी दी कि तुम्हारा विडियो बना लिया है मेरे साथ गलत काम कराओ नहीं तो यह विडियो वायरल कर दूंगा। इस पर किशोरी गिड़गिड़ाती रही, किसी तरह किशोरी वहां से भाग कर घर पहुंची , डर की वजह से किशोरी ने परिवारीजनों को भी कुछ नही बताया। बीते 17 मार्च को आरोपी दयानन्द ने उसका विडियो वायरल कर दिया, जिससे घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो किशोरी ने आपबीती बताई।एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित किशोरी द्वारा दी गई तहरीर पर नितिन लोधी , दयानन्द व शिवम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
