अमेठी।आज अमेठी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” और “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना इन्हौना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मिल्कियाना मजरे इन्हौना निवासी 23 वर्षीय गुफरान पुत्र अजमतउल्ला को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में थाना इन्हौना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पूर्व में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विवेक सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव व अभिषेक यादव की टीम शामिल रही।अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
