निगोहां। लखनऊ,निगोहां पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक किशोरी को डरा-धमकाकर उसके कपड़े उतरवाए और अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद बालिका के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नितिन लोधी (19) और दयानन्द (23) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया की थानां क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी (17) ने तहरीर देकर तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था जिसमे किशोरी के आरोप था कि वह बीते 12 मार्च को उसके घर पर कोई नही था। वह पड़ोस की एक परचून की दुकान पर सामान लेने गयी थी वहां पर मौजूद गांव के नितिन लोधी ने उससे कहा कि तुम्हारे खेत में जानवर चर रहे है, जल्दी जाओ। यह सुनकर किशोरी खेत पहुंची तो वहां पहले से ही नितिन अपने साथी दयानन्द व शिवम के साथ मौजूद था जिसके बाद तीनों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े तक उतार दिए दयानन्द द्वारा विडियो बना।लिया था मामले में किशोरी किसी तरह वहाँ से भागकर घर पहुंची। आरोप है कि बीते 17 मार्च को आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद परिवार को जानकारी हुई तो किशोरी ने मामले की तहरीर दी।जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।रविवार को मुखबिर की सूचना पर रमादेई खेडा के जंगल तिराहे के पास से आरोपी नितिन लोधी (19) और दयानन्द (23) को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है
