रात भर चले मां भगवती जागरण की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं से जयकारों की रही गुज——जागरण में पहुंची मुश्लिम महिलाएं भी——
निगोहां। निगोहां के अमलिहा खेडा गांव में श्री बाला जी महाराज मंदिर सेवा समिति द्वारा नवमी पर शुक्रवार रात प्रथम विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन भी हुआ जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, रायता, बूंदी सहित कई व्यजनों का लुफ्त उठाया।वही रात भर चले मां भगवती जागरण में निगोहां, भगवानपुर, रतनापुर, पटिसा, सिदौली, नगरांम ,मोहनलालगंज सहित दर्जनों गांव के सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ,पुरुषों ने पहुँचकर मां भगवती जागरण की भक्ति में डूबे नजर आए यही नही इस जागरण में।मुश्लिम महिलाये भी पहुंची और जागरण सुना। इस दौरान भक्ति और आस्था का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरें पंडाल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।आयोजक समाजसेवी हिमांशु सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और मां दुर्गा की ज्योति प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद देर रात तक भजन संध्या में आर के साईं म्यूजिकल ग्रुप लखनऊ के गायक कलाकार सोनू जलालाबादी , गायिका स्म्रति सक्सेना , काजल अग्रहरि, ग्रुप आर्गेनाइजर अभिषेक शर्मा द्वारा देर रात तक चली भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। “जय अम्बे गौरी”, मइया तेरे दरबार में” और “सुन ले पुकारा मेरी मइया” जैसे गीतों पर भक्ति रस छलक उठा। जागरण मुख्य आकर्षण रहीं मनमोहक झांकियां, जिनमें मां दुर्गा के नौ रूपों, भगवान शिव, हनुमान जी, राधा-कृष्ण व अन्य देवी-देवताओं की जीवंत प्रस्तुतियां दिखाई गईं। आकर्षक लाइटिंग और साउंड सिस्टम से पूरा पंडाल झिलमिला उठा। झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।आयोजक हिमांशु सोनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक सद्भाव और आस्था को बढ़ावा देना है।
