निगोहां। लखनऊ, निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता “स्पर्धा-2K26” का समापन मंगलवार को उत्साह, जोश और उमंग के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. ओ.पी. सिंह उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती रीना सिंह, चेयरमैन आनंद शेखर सिंह, ट्रस्टी डॉ. ए.के.एस. रावत एवं जनरल सेक्रेटरी श्रीमती बीना सिंह द्वारा किया गया। दो दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में कबड्डी, शतरंज, एथलेटिक्स, क्रिकेट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में इंजीनियरिंग टीम कप्तान मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि फार्मेसी टीम कप्तान लक्ष्मी उपविजेता रही। वहीं बालक वर्ग में भी इंजीनियरिंग टीम कप्तान रुद्र विजेता रही और फार्मेसी टीम कप्तान हर्ष मोहन को उपविजेता स्थान मिला।
शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मयंक सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि अखिलेंद्र प्रताप इंजीनियरिंग ने रजत पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वैष्णवी इंजीनियरिंग विजेता रहीं और अविका सिंह उपविजेता बनीं।
बैडमिंटन व वॉलीबॉल में रोमांचक मुकाबले…….
बैडमिंटन बालक वर्ग में शोभित सिंह फार्मेसी विजेता रहे, जबकि अक्षत साहू इंजीनियरिंग डिप्लोमा उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में नंदनी प्रसाद इंजीनियरिंग ने पहला स्थान प्राप्त किया और मुस्कान सिंह उपविजेता रहीं।वॉलीबॉल में इंजीनियरिंग टीम कप्तान अंकित दुबे ने जीत हासिल की, जबकि फार्मेसी टीम कप्तान पुरुषोत्तम सिंह दूसरे स्थान पर रही।क्रिकेट प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग टीम कप्तान शिवांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता।एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अमित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में सलोनी शुक्ला विजेता रहीं। 200 मीटर में श्वेता और 400 मीटर में निखिल सोनकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।फील्ड इवेंट्स में रितेश, मुस्कान सिंह, जावेद अहमद, दिव्यांश साहू और रुद्र प्रताप सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया।समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. ओ.पी. सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं।इस अवसर पर संस्थान के महानिदेशक प्रो. डॉ. करुणाकर सिंह, निदेशक डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. आर.एस. मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक एवं कुलसचिव अभिषेक सिंह, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और प्रतिभागियों के उत्साह ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।
