मोहनलालगंज।लखनऊ, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बहन नाबालिक किशोरी को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने बताया कि बीती रात उनकी बहन अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक घर और आसपास तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला, तब परिजनों को शक हुआ कि गांव का ही आकाश पुत्र लल्लू निवासी शिवढ़रा उसे अपने साथ भगा ले गया है।परिजनों ने युवती की खोजबीन के लिए रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी काफी प्रयास किए, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद से परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना स्थानीय थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है।इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम युवती की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
