मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के टिकरन खेड़ा दहियर गांव में जमीन कब्जे को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार राम विहार कॉलोनी दरोगाखेड़ा लखनऊ निवासी दीपक यादव ने बताया कि वह मूल रूप से उक्त पते का निवासी है और बीते शुक्रवार को अपनी जमीन, गाटा संख्या 806, टिकरन खेड़ा दहियर गांव पर गया हुआ था। आरोप है कि दोपहर कपिल यादव पुत्र राजेश खन्ना निवासी बगहन खेड़ा, थाना मोहनलालगंज अपने साथी आदेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी कासिम खेड़ा थाना बंथरा व अन्य अज्ञात लोगों के साथ कार यू पी 32आर ए 7027 तथा थार गाड़ी से मौके पर पहुंचे।पीड़ित के अनुसार, विपक्षियों ने उसकी जमीन पर प्लॉटिंग और कब्जेदारी को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जान बचाने के लिए वह किसी तरह वहां से भागकर सड़क की ओर पहुंचा और पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करने का प्रयास किया। पीड़ित दीपक यादव का आरोप है कि इस दौरान भी आरोपी उसे दौड़ाते रहे और फिर से मारपीट करने का प्रयास किया। किसी तरह वह अपनी मोटरसाइकिल से वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना पास में स्थित आर.एन. इंटरप्राइजेज के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो पुलिस जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है।
घटना के बाद से पीड़ित काफी भयभीत है और उसे आशंका है कि आरोपी दोबारा उसके साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में मोहनलालगंज थाना प्रभारी ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, परिजनों में मचा हड़कंप……
मोहनलालगंज।लखनऊ, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बहन नाबालिक किशोरी को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने बताया कि बीती रात उनकी बहन अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक घर और आसपास तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला, तब परिजनों को शक हुआ कि गांव का ही आकाश पुत्र लल्लू निवासी शिवढ़रा उसे अपने साथ भगा ले गया है।परिजनों ने युवती की खोजबीन के लिए रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी काफी प्रयास किए, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद से परिवार म…
