निगोहां। निगोहां कस्बे में स्तिथ संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में नए सत्र का शुभारंभ काफी हर्षोल्लास के साथ किया गया।
विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में
पहुंचे
चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट रणवीर सिंह यादव व अभिभावक प्रतिनिधि उदयराज व समाजसेवी जय शुक्ला
द्वारा द्वीप प्रोज्वल्लित कर किया गया।
स्कूल पहुंचे नंन्हे- मुंन्हे बच्चों का स्वागत गुब्बारे और टॉफी देकर स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत
सर्वधर्म समभाव की भावना को ध्यान में रखते हुए सुश्री स्टेला बाखला द्वारा बाइबिल की,
श्रीमती प्रतिमा द्वारा गीता, सुश्री इरम द्वारा कुरान की आयतें के उपदेश पढ़े गए । स्कूल एंथम तथा प्रार्थना गीत गाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार क्रिस्ता ने बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु प्रार्थना की। रणवीर सिंह यादव ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया ।अंत में प्रधानाचार्य विजय क्रास्ता ने मुख्य अतिथि जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान द्वारा हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती प्रियंका मिश्रा, श्रीमती संतोष सिंह, श्रीमती प्रीती तिवारी, उमेश कुमार के निर्देशन में हुआ।
