मोहनलालगंज।लखनऊ, मोहनलालगंज
थाना क्षेत्र के कनकहा गांव में मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित बबलू कुमार रावत ने आरोप लगाया है कि वह गांव में विशाल नामक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले छोटेलाल, सुजीत समेत दो अन्य लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने अचानक अचक पट्टों निर्माण सामग्री से हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।बबलू कुमार रावत का कहना है कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले। उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
