लखनऊ। निगोहा स्थित बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में इनोविस्टा द्वारा आयोजित तकनीकी महोत्सव “यंत्रोत्सव 2026” का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम दिवंगत प्रो. डॉ. दिवाकर सिंह यादव की स्मृति को समर्पित रहा।
अब्दुल कलाम हॉल मे अतिथियों ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स व मॉडलों का अवलोकन कर उनके नवाचार की सराहना की। मुख्य अतिथि रोहित कुमार व विशिष्ट अतिथि अरुणिमा सिंह ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।प्रतियोगिताओं में ऐड मैड में स्वेता शुक्ला व अभिलाषा शुक्ला, स्क्रिप्ट स्फेयर में नंदिनी प्रसाद, वाद-विवाद में श्वेता राजभर, वेब डिजाइनिंग में दिव्यांश तिवारी, डिक्लेमेशन में प्रखर सिंह तथा मॉडल-प्रोजेक्ट में इम्तियाज अहमद की टीम विजेता रही। ओपन माइक में कपिल देव यादव ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में निदेशक जनरल प्रो. डॉ. के.के. सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। आयोजन में आदर्श कुमार व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
