मोहनलालगंज, लखनऊ।जनहित को ध्यान में रखते हुए मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में महिलाओं के लिए आधुनिक प्रसाधन का निर्माण कराकर उसका विधिवत उद्घाटन किया गया। यह प्रसाधन एसीपी कार्यालय के बगल में मोहनलालगंज नगर पंचायत द्वारा तैयार कराया गया, जिससे कोतवाली आने वाली महिलाओं को अब स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।उद्घाटन कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त विकास पांडेय, इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस पहल को स्थानीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है।प्रतिनिधि अजय पाण्डेय सत्यम ने बताया कि यह सराहनीय कार्य यू पी एस्बेस्टस लिमिटेड, मोहनलालगंज द्वारा जननायक सुजीत पांडे मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से कराया गया है। कार्यक्रम में कंपनी के जनरल मैनेजर जी. एन. श्रीवास्तव, ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. अजय पांडे ‘सत्यम’, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश साहू, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी, ललित दीक्षित, मनोज यादव एवं अवनीश पाण्डेय, वेद प्रकाश यादव, पूर्व प्रधान गिरजा शंकर सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर एसीपी विकास पांडे ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ प्रसाधन की व्यवस्था बेहद आवश्यक है। इस प्रकार की सुविधाएं महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए अन्य संस्थाओं से भी आगे आकर ऐसे कार्य करने की अपील की।स्थानीय लोगों ने भी इस सुविधा के शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। अब कोतवाली परिसर में आने वाली महिलाओं को बुनियादी सुविधा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
