अमेठी जनपद में एग्रो इनपुट्स व्यापारियों ने प्रदेश बंद को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। संगठन की ओर से सभी व्यापारियों एवं पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे एकजुट होकर इस बंद को सफल बनाएं।संगठन के जिला पदाधिकारियों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी के आवाहन पर सोमवार को प्रदेश बंद किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी एग्रो व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया गया है।निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10:30 बजे सभी व्यापारी जामो रोड स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी लोग मिलकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें व्यापारियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और मांगों को रखा जाएगा।जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं जिला महामंत्री राम किशोर त्रिवेदी ने कहा कि संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सभी व्यापारियों का है, इसलिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन को सफल बनाना चाहिए।
