मोहनलालगंज।लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता मंगला पत्नी रघुराज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगला शुक्रवार सुबह अपनी जमीन पर स्थित घूर कूड़ा डालने की जगह पर कूड़ा-करकट डालने गई थी। आरोप है कि पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव निवासी रामलखन पुत्र नन्हू ने अचानक रास्ते में ही मंगला पर हमला बोल दिया। आरोपी ने बिना किसी उकसावे के लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
