निगोहां, लखनऊ। गुरुवार को भाजपा निगोहां मंडल द्वारा आयोजित ‘जिला जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का भव्य और प्रभावशाली आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ, जबकि पूरे आयोजन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज रावत की प्रमुख भूमिका और सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष ललित सिंह एवं मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने किया।पदयात्रा में निगोहां मंडल की लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए विपक्ष के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हंसराज रावत पूरे समय पदयात्रा में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन करते नजर आए, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विपक्ष की कथित महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन भी किया। इस मौके पर हंसराज रावत ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का कार्य कर रहा है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जिससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीति में मजबूत भागीदारी दी गई है। आज की यह पदयात्रा इस बात का प्रमाण है कि मातृशक्ति विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।इस मौके पर भाजपा निगोहां मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक प्रभाकर सिंह, उपाध्यक्ष सज्जन सिंह, अरुण वर्मा, विजय शर्मा, राजिंद्र मौर्य, अनिल दीक्षित, हरिप्रताप सिंह, मंडल मंत्री रामसनेही, जिला प्रतिनिधि दिनेश सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश कुशवाहा तथा सदस्य विशाल बाजपेई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
