मोहनलालगंज। लखनऊ,बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को अमृतानंदमई कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन एवं साई ऑर्चिड लॉन के संयुक्त तत्वावधान में तहसील मोहनलालगंज के समीप कालेबीर प्रांगण में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मोहनलालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि अजय सत्यम पांडेय ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को शरबत वितरित किया।इस दौरान महाविद्यालय की एकेडमिक हेड श्रीमती प्राप्ति दीक्षित एवं डीएलएड विभाग के प्राचार्य सुदेश कुमार ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने मिलकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
