मोहनलालगंज लखनऊ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के छुरिया मऊ निवासी धीरज उम्र लगभग 19 वर्ष मोहनलालगंज कोतवाली के हरिकंस गंढी चौकी क्षेत्र के शिवढरा गांव में अपने मामा मिथुन रावत के घर रहकर एक निजी फार्म हाउस में काम करता था जिसका शव शुक्रवार सुबह प्लाटिंग साइट के पास एक पेड़ से रस्सी के सहारे अर्धनग्न संदिग्ध अवस्था में लटकता देख ग्रामीणों ने उसके मामा मिथुन एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतार कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
वहीं मृतक मिथुन का मोबाइल एवं टीशर्ट पेड़ की डाल पर रखा मिला और चप्पल दूर पड़े हुए थे। मृतक लगभग 3 वर्ष से निजी प्लाटिंग साइट काम कर रहा था घर में मां भानुमति एक बड़ी बहन वह दो भाई हैं मृतक सबसे छोटा था ।
