अमेठी जनपद के तहसील तिलोई अंतर्गत थाना इन्हौना क्षेत्र के पिपरी अहमदाबाद गांव में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव निवासी रामकुमार रावत (निवासी फतेहपुर) की मोटरसाइकिल (नंबर UP 36 V 3791) अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई।घटना को 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार थाना स्तर पर सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बाइक बरामद करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर लोग सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।सवाल यह है कि आखिर कब तक चोरों के हौसले बुलंद रहेंगे और पुलिस कार्रवाई तेज होगी?
