निगोहां लखनऊ। निगोहां क्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव में मदनी शाह का दो दिवसीय सालाना उर्स सम्पन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोग जियारत के लिए पहुंचे। निगोहां क्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव में हजरत मदनी शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया, जिसमे गुरुवार और शुक्रवार को मजार पर संदल कार्यक्रम के बाद गागर के साथ चादर पेश की गई, जिसके बाद अरशद उर्फ पप्पू कौव्वाल ने सूफियाना कौव्वाली की महफिल में शमा बांध दी। दरगाह पर जियारत के लिए भारी संख्या में पहुंचे। जहाँ लंगर का लोगों ने लुफ्त उठाया।
दरगाह के सज्जादा नशीन शादाब अहमद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जेष्ठ माह के प्रथम बृहस्पतिवार को मदनी शाह का मुख्य उर्स मनाया जाता है जिसमे आने वाले लोगो और दुकानदारों के लिए बिजली, पानी और लंगर का प्रबंध किया जाता है।
कार्यक्रम में सफ़ात अहमद, अकील अहमद, फरीद खान, नरेंद्र सोलंकी, गुलाम गौश, नियाज़ अहमद सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, शनिवार की सुबह गद्दी पर सूफियाना महफिल के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।
