अमेठी के सिंहपुर ब्लॉक में जनगणना ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की लगातार बदली जा रही तैनाती चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ कर्मचारियों को पाकरगांव तिलोई से रस्तामऊ, फिर टेढ़ाई और बाद में खानपुर चपरा भेजा गया। वहीं कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी चिलौली से शेखनगांव और फिर पूरे मिश्रण क्षेत्र में बदली गई।बार-बार हो रहे इन बदलावों को लेकर क्षेत्र में सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर लगातार ड्यूटी बदलने की जरूरत क्यों पड़ रही है।इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने बताया कि जनगणना ड्यूटी तहसील स्तर से लगाई जाती है और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। वहीं एसडीएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
