रायबरेली – रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक केंद्रीयकांग्रेसकार्यालय मे संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर के सी शुक्ला ने की व संचालन सूर्यकुमार बाजपेई ने किया।इस बैठक के मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार राय रहे तथा विशिष्टअतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ श्रवण कुमार गुप्ता उपस्थित हुए।बैठक से पहले मुख्य अतिथि ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में पौधा रोपण किया तत्पश्चात सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण किया।बैठक में शिक्षकों की समस्याओं एवं उनके निस्तारण के लिए क्या प्रयास हो सकते पर चर्चा की गयी ।प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार राय ने शिक्षकों के समक्ष आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर भी चर्चा की तथा उपस्थित शिक्षकों की समस्याओं को गहराई से सुना। प्रोफेसर श्रवण कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी शिक्षकों की समस्याओं को सुना। रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन कराने के लिए एक प्रस्ताव रखा।जिला कांग्रेस कमेटी की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती शैलजा सिंह राठौर जी ने शिक्षक हितों के लिए अपने विचार रखें। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ विवेक द्विवेदी ने संगठन को और मजबूत कैसे किया जा सकता है पर अपने विचार रखें, अनुराग सिंह ने कांग्रेस की नीतियों को सबके सामने रखा।अक्षय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज डलमऊ के शिक्षक अक्षय प्रताप सिंह ने पार्टी को कैसे और मजबूत किया जा सकता है पर अपने विचार रखें , रिटायर्ड शिक्षक चंद्रिका प्रसाद तिवारी ने शिक्षकों के पेंशन से सम्बंधित समस्या रखी, एकाउंट के शिक्षक शाहबाज आलम खान, हाजी उस्मान, श्री सलोमी, रसायन विज्ञान के शिक्षक अनुराग सिंह, संदीप सिंह, मोहम्मद आरिफ आदि शिक्षक गढ़ उपस्थित रहे |
