मोहनलालगंज।लखनऊ, मोहनलालगंज विकास खण्ड क्षेत्र के डिघारी, उतरावां निवासी शिव देवी पत्नी स्वर्गीय शिवनाथ विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके दिवंगत पति द्वारा पिरामल हाउसिंग फाइनेंस से लिए गए हाउसिंग लोन की पूरी अदायगी किए जाने के बावजूद बैंक में बंधक रखी गई संपत्ति की मूल रजिस्ट्री अब तक वापस नहीं की गई है।
शिव देवी के अनुसार उनके पति स्वर्गीय शिवनाथ विश्वकर्मा ने पिरामल हाउसिंग फाइनेंस से लगभग 10 से 11 लाख रुपये का हाउसिंग लोन लिया था, जिसका लोन खाता संख्या 00600008832 है। लोन के एवज में डिघारी, उतरावां स्थित मकान की मूल रजिस्ट्री बैंक में बंधक रखी गई थी।उन्होंने बताया कि उनके पति का निधन बीते 8 अक्टूबर 2025 को हो गया था। इसके बाद परिवार द्वारा ऋण की शेष राशि का भुगतान करते हुए बीते 30 मई 2026 को हाउसिंग लोन पूरी तरह चुका दिया गया। इसके बावजूद बैंक में जमा मूल रजिस्ट्री और अन्य अभिलेख अब तक उन्हें प्राप्त नहीं हुए हैं।पीड़िता ने बैंक प्रबंधन से मांग की है कि ऋण पूर्ण रूप से समाप्त होने के बाद बंधक रखे गए मूल दस्तावेज तत्काल वापस किए जाएं, ताकि भविष्य में संपत्ति संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।शिव देवी ने संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रबंधन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर मूल रजिस्ट्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
