मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कटे भीट स्थित एक गिट्टी प्लांट पर सोमवार दोपहर चालक और कंडक्टर के साथ पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया जिसमें ड्राइवर को गंभीर चोटें आई कंडक्टर बचाने आया उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। वही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज के
टिकरा कल्ली पूरब गांव निवासी श्यामलाल पुत्र श्रीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने कंडक्टर सूरज पुत्र राम आसरे के साथ कटे भीट स्थित गिट्टी प्लांट पर वाहन खाली कर रहा था। इसी दौरान अनस, अंश कुशवाहा तथा उनके अन्य साथी दो वाहनों UP 78 CZ 8400 एवं UP 32 PX 6736 से मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों के हाथों में बांका और लोहे की रॉड थी। हमले में श्यामलाल के दाहिने हाथ में गहरा कट लग गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे कंडक्टर सूरज को भी गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
