नगराम।लखनऊ, नगराम कस्बे में स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में शाखा प्रबंधक कौशल किशोर के सेवाकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को बैंक परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके 34 वर्षों के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि कौशल किशोर ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ बैंक की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व तथा कार्यशैली ने कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच उन्हें विशेष पहचान दिलाई।जानकारी के अनुसार वर्ष 1966 में जन्मे कौशल किशोर ने वर्ष 1992 में जिला सहकारी बैंक की मोहनलालगंज शाखा में कैशियर के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। इसके बाद विभिन्न शाखाओं में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने करीब 34 वर्षों तक बैंक की सेवा की और अंततः नगराम शाखा के शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए।समारोह में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक जयप्रकाश पटेल ने श्री कौशल किशोर को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कौशल किशोर का कार्यकाल बैंक परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और उनकी कार्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनी रहेगी।इस अवसर पर बैंक के सचिव प्रवीण, राम सजीवन, फूलचंद वर्मा, अजीत सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, संजय वर्मा, शिवराज सिंह, कर्मचारी राजकुमार, ईश्वर दीन, राजेश कुमार तथा प्रांशु शर्मा सहित समस्त बैंक कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।विदाई समारोह में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वर्मा, राज्य सरकार नामित सभासद सुनील कुमार यादव, अजय शुक्ला, दिनेश कुमार सैनी एडवोकेट, हाईकोर्ट सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पंचायत नगराम तथा वरिष्ठ पत्रकार ब्रजराज सिंह एवं सुनील मणि सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कौशल किशोर के सम्मान में सभी के शुभकामना संदेशों एवं स्मृति चिह्न भेंट करने के साथ हुआ।
