निगोहां। निगोहां नगराम मोड़ के पास सोमवार दिन में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार उदयपुर निगोहां निवासी अब्दुल मजीद साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अब्दुल मजीद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार अब्दुल मजीद के गले और हाथ के पास दो जगह हड्डी टूट गई है। हालत गंभीर होने के कारण उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित के बेटे मुमताज ने निगोहां थाने पहुंचकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
