मोहनलालगंज, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और युवा नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए पार्टी नेतृत्व ने युवा, ऊर्जावान एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता रोहित मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर प्रदेश की युवा राजनीति में नई जिम्मेदारी सौंपी उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।इसी क्रम में लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में निगोहा प्रेस क्लब के मीडिया प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडे ‘धीरू’ निगोहां मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
भेंट के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा प्रदेश में भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि रोहित मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और प्रदेश के प्रत्येक जिले, तहसील तथा गांव तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सफल होगा।
निगोहा प्रेस क्लब के मीडिया प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि रोहित मिश्रा लंबे समय से छात्र एवं युवा राजनीति में सक्रिय रहे उनका संगठनात्मक अनुभव कार्यकर्ताओं के प्रति सहज व्यवहार तथा समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण उन्हें एक सफल नेतृत्वकर्ता बनाता उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा युवाओं को नेतृत्व देने का कार्य किया और रोहित मिश्रा की नियुक्ति उसी परंपरा का सशक्त उदाहरण उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही नई टीम युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, डिजिटल जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार जैसे विषयों से जोड़ते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।
रोहित मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति को आधार बनाकर युवा मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक युवा तक पहुंचेगा और उन्हें राष्ट्रहित,समाज सेवा तथा संगठन के कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य करेगा उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी को साथ लेकर प्रदेशभर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी रोहित मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
