अमेठी। इन्हौना पावर हाउस क्षेत्र में लगातार रात के समय हो रही बिजली कटौती से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोज़ाना देर रात तक बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाती, जिससे लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
