लखनऊ। राजधानी के लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी का 44वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। जन्मदिवस समारोह में अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिवस समारोह का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता राम सहाय यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी का स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और अधिवक्ता समाज के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।इस अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न बार संघों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा युवा अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया है।समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अवधेश सिंह तथा पत्रकार अतुल तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी न केवल एक कुशल अधिवक्ता हैं बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हुए हैं। समाज और अधिवक्ता हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी बार एसोसिएशन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अधिवक्ता समाज की आवाज को बुलंद करने में उनका योगदान उल्लेखनीय है। यही कारण है कि अधिवक्ता समाज में उनकी एक अलग पहचान और सम्मान है।जन्मदिवस समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह अधिवक्ताओं और समाज के हित में कार्य करते रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को मिठाई वितरित की गई तथा आयोजकों द्वारा उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर समारोह को यादगार बना दिया।
