अमेठी। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन, जनपद अमेठी ने फुटकर खाद, बीज एवं पेस्टिसाइड्स विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में थोक विक्रेताओं एवं कंपनियों द्वारा फुटकर विक्रेताओं को कथित रूप से अधिक कीमत पर उर्वरक एवं कृषि इनपुट उपलब्ध कराने तथा यूरिया, डीएपी समेत अन्य उर्वरकों के साथ अनावश्यक उत्पादों की टैगिंग किए जाने का मुद्दा उठाया गया।एसोसिएशन ने मांग की कि फुटकर विक्रेताओं को सामग्री उचित एवं निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाए तथा अनावश्यक टैगिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले थोक विक्रेताओं एवं कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं महामंत्री श्री राम किशोर त्रिवेदी ने जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
