मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में खर्च हुए करीब 50 हजार रुपये मांगते हुए पीड़ित को धमकाया था।पुलिस के अनुसार गोपालखेड़ा निवासी मनीष सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बर्खास्त सिपाही रोशन रजा ने बीते 15 अगस्त को उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में मोहनलालगंज थाने में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।आरोप है कि गुरुवार को रोशन रजा ने मनीष सिंह को रास्ते में रोक लिया और पूर्व में दर्ज मुकदमे में खर्च हुए करीब 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
मोहनलालगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी रोशन रजा पुत्र गुलाम रसूल निवासी शेखवानिया बुजुर्ग, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर, हाल पता पाण्डेय कॉम्प्लेक्स, कस्बा मोहनलालगंज, लखनऊ, उम्र करीब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।पुलिस के मुताबिक रोशन रजा पूर्व में सिपाही के पद पर कार्यरत था, लेकिन वर्तमान में बर्खास्त है। उसके खिलाफ मोहनलालगंज थाने में पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है।
