पूर्व विधायक अम्ब्रीश पुष्कर ने भाजपा को घेरा, कहा- संविधान और लोकतंत्र बचाने की है लड़ाई
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा के सेक्टर दयालपुर अंतर्गत भद्दी सिर्स, गोड़ियन खेड़ा, रंजीत खेड़ा, अहिन वार धाम, रघुनाथ खेड़ा गांवों में अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव और सेक्टर प्रभारी राम नारायण रावत के नेतृत्व में PDA चौपाल लगाई गई।
चौपाल में मुख्य अतिथि सांसद आरके चौधरी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा ने की, जबकि कुशल संचालन अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संतोष रावत ने किया।
चौपाल “हो बाबा साहब के मान पर चर्चा, अब घर-घर पहुंचे PDA पर्चा” अभियान के तहत लगी। ग्रामीणों ने रंजीत खेड़ा में बांक नाले पर पुल की समस्या बताई, जिस पर सांसद ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।
पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। पिछड़े वर्ग, दलित, शोषित, वंचित, गरीब किसान, बेरोजगार नौजवान और मजदूरों के साथ निंदनीय कृत्य हो रहा है। 15 लाख, दो करोड़ नौकरी और आय दोगुनी करने के वादे झूठे निकले। सरकार शिक्षा बर्बाद करने पर तुली है। अखिलेश यादव ने PDA विद्यालय खोलकर शिक्षा देने का काम किया। इस भ्रष्ट और सामंतवादी भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए आपसी मतभेद मिटाकर विधानसभा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लेना है।
पीडीए चौपाल में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य राम किशोर रावत, संतराम यादव, अशर्फी लाल धीमान, शेर बहादुर सिंह यादव उर्फ शेरू, बाराती लाल, गोपी नाथ कश्यप, संत राम रावत, कुलदीप यादव, माता प्रसाद, लखना नंद महाराज, भारत सिंह लोधी, उमेश लोधी, टिंकू लोधी, जसवीर सिंह, अवधेश कुमार, अनूप कुमार, कृष्णा, लाल बहादुर लोधी, हरी शंकर रावत, अनीद अहमद, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी।
