एकता और अनुशासन पर जोर
निगोहाँ।
एकता और अनुशासन ही किसी भी संगठन की असली पहचान और सफलता की नींव हैं, रविवार को भाजपा मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा के नेतृत्व में कुशमौरा एवं दयालपुर शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक वीरेंद्र अवस्थी एवं राजू त्रिवेदी सहित संबंधित शक्ति केंद्रों के सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों और नेतृत्व के निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान आपसी एकजुटता, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
