कृष्ण जन्माष्टमी पर जुटेंगे एसीपी व एसओ सहित पुलिसकर्मी——-
निगोहां।निगोहां थाने परिसर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। थाने में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई है और फूलों व लाइटों से पूरे परिसर को सजाया गया है।
इस पावन अवसर पर एसीपी मोहनलालगंज, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सहित थाने के सभी उपनिरीक्षक, सिपाही और पुलिस स्टाफ मौजूद रहेगा। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसके बाद रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की आरती की जाएगी।थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए थाने में हर वर्ष जन्माष्टमी मनाई जाती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और पत्रकार भी शामिल होंगे। अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
