इन्हौना, अमेठी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर थाना इन्हौना में थाना प्रभारी विवेक सिंह की पहल पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना परिसर स्थित मंदिर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन में भाग लिया। जय श्रीकृष्ण के जयकारों से थाना परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद प्रसाद एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई।थाना प्रभारी विवेक सिंह की पहल पर थाना परिसर में समय-समय पर आयोजित हो रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। इन आयोजनों में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी सहभागिता कर रहे हैं, जिससे पुलिस और आमजन के बीच सौहार्द एवं भाईचारे का माहौल मजबूत होता दिखाई दे रहा है।कार्यक्रम में उपनिरीक्षक छविनाथ यादव, सुधीर कुमार, विजय सिंह, कृष्ण मोहन मिश्रा तथा कांस्टेबल अभिषेक यादव, मंजेश यादव, अंगेश, कन्हैया, अंकित यादव, योगेंद्र, सूरज, रत्नेश एवं शिवशरण मिश्र मौजूद रहे।इस दौरान राम किशोर त्रिवेदी बब्लू भैया (समाजसेवी नेता), शिरीष गुप्ता, सतीश प्रधान, बच्चू लाल यादव (भाजपा वरिष्ठ नेता), राजा कुंवर ऑनेंद्र सिंह, प्रशांत शुक्ल, दीपू मिश्रा, अमित तिवारी, फारूक प्रधान, रियाज, सुनील पासी, अनलेस साहू, गुड्डू चौरसिया, शान, पवन कुमार गुप्ता एवं सौरभ यादव समेत क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।जन्माष्टमी के भव्य आयोजन ने थाना इन्हौना में भक्ति और सामाजिक सौहार्द की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की।
