इन्हौना, अमेठी। एक तरफ पूरा देश और प्रदेश भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा हुआ था, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी के कार्यक्रम चल रहे थे। दूसरी तरफ अमेठी के इन्हौना पावर हाउस क्षेत्र में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।जिस रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, उसी रात धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बिजली गुल होने से आयोजकों और श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत विभाग की ओर से 33 केवी मेन सप्लाई की रोस्टिंग की सूचना दी गई।सवाल बड़ा है—आखिर त्योहार की रात ही क्यों?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश-प्रदेश में आस्था, मंदिरों और धार्मिक आयोजनों को लेकर लगातार जोर देते रहे हैं। ऐसे में अमेठी के लोगों का सवाल है कि जब जन्माष्टमी का मुख्य उत्सव ही रात में होता है, तो उसी दौरान बिजली व्यवस्था बाधित होना किस तरह की तैयारी को दर्शाता है?अमेठी के अधिकारियों से भी सवालइन्हौना पावर हाउस और जगदीशपुर विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से लोगों की मांग है कि त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर पहले से उचित इंतजाम क्यों नहीं किए गए?भक्ति की रात… कार्यक्रम जारी… श्रद्धालु मौजूद… लेकिन रोशनी गायब!अब लोगों की निगाह इस बात पर है कि क्या अमेठी की विद्युत व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे या फिर हर बार की तरह उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी?
