लालगंज – ग्राम बाजपेई खेड़ा मजरे बेहटा कलां लालगंज निवासी अभिनव पाण्डेय भारतीय नौसेना पुलिस में आर पी ओ के पद से रिटायर होकर घर पहुंचने पर गांव और क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने लालगंज उन्नाव बाईपास पर पहुंच कर जोरदार स्वागत किया इस मौके पर रिटायर फौजी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हुए उनके अखण्ड परिश्रम के विषय में बताया और साथ ही साथ पूर्व सैनिक एवं देश के प्रति प्रेम जगाने वाले अपने नाना श्री रिटायर्ड सुबेदार मेजर स्वर्गीय उपेन्द्र नाथ बाजपेई जी को भी याद कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी,इस मौके पर सुशील बाजपेई, गिरीश मिश्र,संजू पाण्डेय, मनीष बाजपेई, नितीश बाजपेई,बब्लू बाजपेई, अनुराग पाण्डेय अमरदीप सिंह हर्षित भदौरिया, रोहित सोनी,अक्षय पाण्डेय, अशोक बाजपेई, सौरभ बाजपेई,गौरव बाजपेई,मोनू बाजपेई,शानू बाजपेई, मनोज सविता, रामजी सविता आदि सैकड़ों कि संख्या में लोगों ने स्वागत किया।
