सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की जुटी भीड़, जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…….
निगोहा। विकासखंड मोहनलालगंज क्षेत्र के उतरावां क्षेत्र अंतर्गत डिघारी गांव में सोमवार को अपना दल (एस) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। सैकड़ों लोगों के जुटने से कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। बैठक में संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल शामिल हुए। उनके साथ व्यापार मंच अध्यक्ष विकास पटेल, विधानसभा अध्यक्ष रामकरण रावत, सेक्टर प्रभारी रामलोटन रावत उर्फ बुललू, मंशाराम, अमित समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांवों में लगातार जनसंपर्क करने तथा आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन के लिए काम करने की अपील की।
गांव-गांव जनसंपर्क कर नए लोगों को जोड़ने पर जोर…….
मासिक बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाना जरूरी है। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।व्यापार मंच अध्यक्ष विकास पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारे और एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन के हित में काम करने की अपील की।विधानसभा अध्यक्ष रामकरण रावत और सेक्टर प्रभारी रामलोटन रावत उर्फ बुललू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी पदाधिकारियों के सामने रखा।कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से रमेश कुमार, अंकित, लज्जावती, पूनम, लक्ष्मी, सुशीला, हीरालाल, रामकिशुन, रमेश पाल, रूपेश पाल, संदीप मिश्रा, राम गुलाम, महाराजदीन, कालीदीन, सुखदीन, रामदयाल, जगतपाल, राजकुमार, शशिलता, जयराम, अंकुश, अमित, सौरभ, दशरथ, रतिपाल, पिंटू कुमार, उमेश पाल, अरुण कुमार, किसमिता, राजाराम रावत, संतराम कुमार, रामसागर, जितेंद्र कुमार, अरविंद, बसंत कुमार, भोला रावत, राजरानी, भवरेश्वर, मनोज कुमार, संपत्ति खुमारी और छोटेलाल रावत सहित मौजूद रहे।
