नगराम।लखनऊ, दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान विवाहिता की तहरीर पर नगराम पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मीडिएशन के जरिए दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन मीडिएशन फेल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, नगराम थाना क्षेत्र के तमोरिया गांव निवासी किरन की शादी निगोहा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव निवासी धर्मवीर के साथ हुई है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल में पति धर्मवीर, ससुर पियारे, सास केशन कुमारी, ननदोई सर्वेश कुमार और ननद धन्नो द्वारा उसे दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मीडिएशन के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद विवाहिता की तहरीर पर नगराम पुलिस ने में बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
