नगराम, लखनऊ। नगराम पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो पक्षों के चार युवकों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।नगराम थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि सोमवार को उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार यादव, ईगल मोबाइल हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद और कांस्टेबल दिनेश यादव ग्राम करोरा में एक शिकायती पत्र की जांच के लिए गए थे। जांच के दौरान पहले से विवाद चल रहा था।मौके पर प्रथम पक्ष के दिलीप कुमार वर्मा पुत्र सुनील कुमार वर्मा और आशू वर्मा पुत्र हरिकेश वर्मा निवासी ददुरी जमालपुर तथा दूसरे पक्ष के आशीष गौतम पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश और अजय गौतम पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश निवासी करोरा आपस में एक दूसरे के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र को लेकर उत्तेजित हो गए और मारपीट पर आमादा हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों युवकों को कारण बताते हुए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि यदि समय रहते गिरफ्तारी न की जाती तो दोनों पक्ष लड़ झगड़ कर कोई संज्ञेय अपराध कर सकते थे।सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है।
