लखनऊ। सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज (SPPGIDMS) के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग द्वारा AOMSI उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर के 10वें वार्षिक सम्मेलन 2026 का आयोजन ‘Honing the Edge’ थीम के तहत किया गया। सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स, चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।उद्घाटन समारोह में प्रो. आर. प्रधान मुख्य अतिथि और SPPGIDMS के वाइस चेयरमैन श्री श्लोक सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य एवं ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. गौरव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. एस.एस. पांडेय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।सम्मेलन में TMJ, ऑर्थोग्नैथिक सर्जरी, क्लेफ्ट लिप-पैलेट और डेंटल इम्प्लांटोलॉजी सहित आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। डिजिटल टेक्नोलॉजी, वर्चुअल सर्जिकल प्लानिंग और रोबोटिक्स पर भी चर्चा हुई।
