मोहनलालगंज। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के गोसाईंगंज ब्लॉक की चांद सराय, सेल्हूमऊ, गुलाल खेड़ा और चंडीदीन का पुरवा में शनिवार को ‘हो बाबा साहब के मान पर चर्चा, घर-घर पहुंचे पीडीए पर्चा’ अभियान के तहत पीडीए चौपाल आयोजित की गई।मुख्य अतिथि सपा सांसद आरके चौधरी ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए 2027 में सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने सपा सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप व रोजगार सहित किसानों की कर्जमाफी का दावा किया।कार्यक्रम में संतोष रावत, उमाशंकर वर्मा सहित सपा नेता, कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
