नगराम।लखनऊ। नगराम पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को पांच लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, शनिवार को नगराम थाना क्षेत्र के अब्बासनगर गांव से करीब 200 मीटर दूर जंगल की तरफ पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के अवैध रूप से कच्ची शराब लेकर जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक की पिपिया में करीब पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विपिन पुत्र रामनरेश निवासी बख्शखेड़ा मजरा कुड़ौली, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली के रूप में हुई।
पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
